क्या आप ठंड लगने से बीमार हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:37

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन जब प्रभावित होता है तो शरीर ठंडा पड़ने लगता है। जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है उन लोगों को ज्यादा ठंड लग सकती है। ऐसी स्थिति में धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे आपके अंगों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है।

कम तापमान बीमार होने की संभावना को बढ़ा सकता है । जब ठंडी हवा नाक और ऊपरी वायुमार्ग में प्रवेश करती है तो शरीर वायरस से लड़ने में उतना प्रभावी नहीं होता है, इसलिए सामान्य सर्दी, फ्लू और COVID-19 जैसे वायरस अक्सर सर्दियों में अधिक आसानी से फैलते हैं।

जरूरत से ज्यादा ठंड लगना, हाइपोथायराइड का संकेत हो सकता है। इस समस्या में थायराइड ग्लैंड थायरॉक्सिन हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता , जिसकी वजह से शारीरिक कार्य प्रणाली पर असर पड़ने लगता है और व्यक्ति को ज्यादा सर्दी लगने लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info